पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को बताए पॉलीथिन के दुष्प्रभाव

विद्यार्थियों को बताए पॉलीथिन के दुष्प्रभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों को बताए पॉलीथिन के दुष्प्रभाव

उज्जैन। शहरको पॉलीथिन मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों पॉलीथिन के दुष्प्रभाव बताकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया कपड़े की थैलियां वितरित की गई। श्री गुजराती समाज उमावि में आयोजित कार्यक्रम के अतिथि दिलीपभाई नायक थे। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष संजय भाई आचार्य ने की। भरत व्यास प्राचार्य कन्या उमावि क्षीरसागर ममता प्रपन्न ने संबोधित किया। आलोक हायर सेकंडरी स्कूल, एसके हासे स्कूल, दि डिवाइन उमावि सुभाषनगर, संत मीरा कॉन्वेंट हासे स्कूल भागसीपुरा में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

दिल्लीमें छात्रसंघ चुनाव, जीत का जश्न उज्जैन में

उज्जैन। दिल्लीविश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत का जश्न उज्जैन के टॉवर चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी कर मनाया। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री सुशील वाडिया, राघवेंद्र चतुर्वेदी, निखिल भारद्वाज, रामवीर चंदेल, मनीष डोडिया, शिवम राठौर, अंशुल राठौर, राहुल चौधरी, अजय आंजना, नवदीप रघुवंशी, विक्रम कुशवाह, विशाल मेहता, नरेंद्र झाला मौजूद थे। जानकारी नितिन बीजापारी ने दी।

एमआईएममें शिकागो संबोधन की 122वीं वर्षगांठ

उज्जैन। स्वामीविवेकानंद के शिकागो भाषण की 122वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थान एमआईएम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि भंडारी फाइल्स एंड ट्यूब्स लि. देवास के मुख्य कार्यकारी निदेशक प्रफुल्ल निलोसे थे। इस अवसर पर बुल राइडर उज्जैन के नए प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया। बुल राइडर द्वारा समर इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्वागत भाषण वाइस चेयरमैन आदित्य वशिष्ठ ने दिया। संचालन प्रो. गिरीश शाह ने किया। आभार संस्था निदेशक डॉ. ऋषि दुबे ने माना। जानकारी प्रो. अमित जोशी ने दी।

जीडीसीमें संभाग स्तरीय महिला टेटे स्पर्धा

उज्जैन। शासकीयकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीडीसी) में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता हुई। क्रीड़ा अधिकारी संगीता कार्लेकर ने बताया स्पर्धा से पूर्व प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इसहाक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबले में रतलाम ने उज्