पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प
उज्जैन. पर्यावरणसंरक्षण की दिशा में चलाए गए दैनिक भास्कर के अभियान एक पेड़ एक जिंदगी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पर्यावरण का महत्व समझते हुए नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देना होगा, तभी हमारा भविष्य सुखमय होगा। यह बात नालंदा अकादमी के प्रोफेसर और पर्यावरणविद् पं. राहुल शुक्ला ने भास्कर के अभियान एक पेड़ एक जिंदगी से जुड़ते हुए विद्यार्थीयों से कही। नालंदा अकादमी के विद्यार्थियों ने औषधीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. शकील खान सहित विनय चंदेल, विराज शर्मा, बालबहादुर सिंह, दीपक गुर्जर, जुबेर, रीना सिरोंदिया, ज्योति गुर्जर, प्रगति सागर गुप्ता, अंजलि इंगले, नेहा बैरागी, खुशाल यादव आदि छात्र उपस्थित थे।
आप भी प्राप्त कर सकते हैं पौधे
दैनिकभास्कर कार्यालय से आप नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।