पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को मिलेगी सोयाबीन की बंपर उपज

किसानों को मिलेगी सोयाबीन की बंपर उपज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतोष राठौर. उज्जैन। सबकुछठीक रहा तो इस बार किसानों को सोयाबीन की बंपर पैदावार मिलेगी। दशहरे बाद मंडियों में किसान सोयाबीन बेचने आने लगेंगे। बारिश की मेहरबानी और खुलते मौसम ने उपज को अच्छा फायदा दिलाया। मालवा की खास उपज सोयाबीन के भाव इस साल किसानों को कम मिलने की संभावना है। अतरराष्ट्रीय बाजार में दो माह में सोयाबीन में भारी मंदी का दौर चल रहा है। उज्जैन मंडी में 5 हजार 500 रुपए क्विंटल तय सोयाबीन बिकने का रिकॉर्ड है। नई उपज के भाव जानकारों के अनुसार ढाई से 3 हजार रुपए रहेंगे। वायदा सट्टा सीजन में तेजी ला दे तो किसान मालामाल हो जाएंगे। किसान सोनू आंजना के अनुसार इस बार उपज को बीमारी कम लगी तो दाना तंदुरूस्त रहेगा। अगर बोल्ड दाना मिला तो प्रोटीन वाले इसके अच्छे भाव देने लेंगे। छीतरखेड़ी के किसान करणसिंह पटेल ने बताया इस बार की उपज बेहतर नहीं है। किसानों के अनुसार सोयाबीन 3 हजार 500 से 4 हजार रुपए बिके तो लाभ होगा।