पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र नागर ब्राह्मण युवा परिषद की बैठक 21 को

मप्र नागर ब्राह्मण युवा परिषद की बैठक 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। मप्रनागर ब्राह्मण युवा परिषद की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक परमेश्वरी गार्डन में 21 सितंबर को प्रात: 11 बजे होगी। बैठक में समाज को संगठित कर मुख्य धारा से जोड़ने, समाज बंधुओं के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों के आयोजन, संगठन विस्तार, नए सदस्यों को परिषद सदस्य बनाए जाने, हाटकेश्वर समाचार के विस्तार में युवाओं के योगदान आदि समाज कल्याण के विषयों पर चर्चा होगी। परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पं. हेमंत व्यास ने दायित्व ग्रहण पश्चात 72 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा गत दिनों नृसिंहगढ़ में हुई परिषद की बैठक में हुई थी। मीडिया प्रभारी नीलेश नागर ने बताया 21 सितंबर को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रतिष्ठान दिल्ली के अध्यक्ष कर्नल सीपी व्यास गुजरात समग्र नागर परिषद के नरेश राजा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में मप्र ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी का स्वागत निवृत्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास का विदाई समारोह होगा।