पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिहिर बगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिर बगाया

मिहिर जेएनसी क्लब के कप्तान

उज्जैन.जवाहरलालनेहरू क्रिकेट क्लब की अंडर-19 टीम आगामी घरेलू स्पर्धा की तैयारी को पुख्ता करने के मद्देनजर वड़ोदरा में मोहिंदरनाथ क्रिकेट अकादमी पर 23 से 25 सितंबर तक तीन वन डे मैच 26 से 30 सितंबर तक गांधीनगर में टी-20 मैच खेलेगी। इस टीम का कप्तान मिहिर बगाया होंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी शिवम जायसवाल, तन्मय भावसार, मोविन अली खान, रितिक वर्मा, अल वाहिद, हर्ष सरशिया, राहुल सिंह, उज्ज्वल धीर, धर्मपाल सिंह, कुलदीप सिंह, चंद्र मोहित, सारांश गौतम, सार्थक जैन, राज अग्रवाल, शशांक दुबे, विशाल, अभिजीत बौरासी हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर के 6 खिलाड़ियों का चयन

उज्जैन। ग्वालियरमें 15 से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय शालेय व्हाली बॉल स्पर्धा के लिए सरस्वती विद्या मंदिर उमािव ऋिषनगर के 6 खिलाड़ियों का चयन क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य महेंद्र भगत ने बताया चयनित विद्यार्थियों में सौरभ हाजरा, सौरभ माहेश्वरी, हरिओम परमार, शिवम गुहे, पवन विश्वकर्मा, सौरभ सोलंकी शामिल है। इसी प्रकार रविराज सिंह का चयन क्षेत्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए हुआ है।

जुबैर,पायल, अंतिमा उर्वशी का भी चयन

ग्वालियरमें हो रही राज्य स्तरीय शालेय बॉस्केट बॉल स्पर्धा के लिए उज्जैन स्टडी होम स्कूल के जुबैर खान संत मीरा कान्वेंट स्कूल की पायल जायसवाल का चयन किया गया। चयन पर प्रशिक्षक नितोष बाली, सुनीता यादव, सतीन देसाई, अरविंद कौशिक आदि ने शुभकामनाएं दी। इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट उमािव माधवनगर की दो छात्राओं का चयन सीिनयर जूिनयर वर्ग में हुआ है। क्रीड़ा निर्देशिका ऋतु शर्मा ने बताया सीिनयर वर्ग में 12वीं की छात्रा अंतिमा भारती जूिनयर वर्ग में 9वीं की उर्वशी बामिया का चयन हुआ है।

अंतिमा उर्वशी

जुबैर पायल