इप्शिता की कथक प्रस्तुति ने मुग्ध किया
उज्जैन | संस्थास्पीक मैके के चार दिनी कथक नृत्य एवं व्याख्यान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार दोपहर नईदिल्ली की इप्शिता चटर्जी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति से छात्राओं को मुग्ध कर दिया। दशहरा मैदान के समीप स्थित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के नवीन प्री-मैट्रिक एवं उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र पर दोपहर 3.30 बजे से प्रस्तुति हुई।