भाजपा अजा मोर्चा बैठक
उज्जैन | सदस्यतामहाअभियान एवं आजीवन सहयोग निधि को लेकर रविवार को लोकशक्ति भवन में भाजपा अजा मोर्चा नगर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता मोर्चा नगर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल की ने की। उपाध्यक्ष मनोज मालवीय नगर जिला मंत्री प्रकाश गोमे ने बताया अतिथि बाबूलाल जैन, नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, प्रकाश चित्तौड़ा, नारायणप्रसाद कबीरपंथी, आजीवन निधि के प्रभारी राकेश अग्रवाल थे। बैठक में मोर्चा को उज्जैन नगर में दो लाख रुपए आजीवन निधि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया।