मिलन समारोह में सम्मान
उज्जैन | मारवाड़ानायक समाज का मिलन समारोह रविवार को आस्था गार्डन चिंतामण गणेश में हुआ। इंदौर से करीब 450 समाजजनों ने भागीदारी की। अध्यक्षता विजयसिंह पंवार ने की। युवा ग्रुप मारवाड़ा समाज सोशल वेलफेयर सोसायटी ने लक्ष्य-2015 पर कार्ययोजना बनाई। 12वीं तक के प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण विद्यार्थियों वरिष्ठों का सम्मान किया। आभार कालूसिंह चौहान ने माना।