पांच िदनी गजानन महाराज प्रकटोत्सव आज से
पांच िदनी गजानन महाराज प्रकटोत्सव आज से
उज्जैन | श्रीभागवत सेवा न्यास द्वारा सदगुरु श्री गजानन महाराज का प्रकट दिन महोत्सव 9 फरवरी से मनेगा। पांच दिनी उत्सव अंतर्गत श्री गजानन महाराज मंदिर अशोक विहार, सेठीनगर में प्रवचन, कीर्तन, भजन आदि होंगे। इस अवसर पर प्रवचनकार उदयन ब्रह्म, नागपुर उत्सव के पहले दो दिन 9 10 फरवरी शाम 7 बजे से प्रवचन देंगे। 11 से 13 फरवरी तक कीर्तनकार मृण्मयी कुलकर्णी द्वारा भगवत कीर्तन होंगे। दासनवमी उत्सव 13 फरवरी को होगा।
कथामें सती चरित्र वर्णन
उज्जैन | श्रीइच्छामन रामायण भक्त मंडल द्वारा अंकपात स्थित मीणा काम्पलेक्स में कराई जा रही रामकथा में दूसरे दिन रविवार को पं. सतपाल शास्त्री ने सती चरित्र का वर्णन किया। सोमवार दोपहर 12 से 4 बजे के बीच चल रही कथा में रामजन्म की कथा सुनाई जाएगी।