पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी खांसी के हर मरीज की जांच होगी, 7 दिन तक इलाज करेंगे

सर्दी-खांसी के हर मरीज की जांच होगी, 7 दिन तक इलाज करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | स्वाइनफ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में सर्दी-खांसी के प्रत्येक मरीज की जांच होगी। उनका रिकार्ड मैंटेने किया जाएगा। मरीज का 7 दिन तक उपचार किया जाएगा। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार ने इसके लिए स्वास्थ्य अिधकारियों को आदेश जारी किए हैं। ओपीडी कक्ष में रजिस्टर मैंनटेंन किया जाएगा। मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे माधवनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाकर उसके स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाए। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.गहरवार ने बताया कि अब सभी अस्पतालों में मरीजों की जांच होगी।

चारऔर मरीजों को फ्लू :चार और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक निजी अस्पताल से छुट्टी करवा कर चला गया है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं दो का उपचार निजी और एक मरीज माधवनगर अस्पताल में भर्ती है। अब तक स्वाइन फ्लू के सात मरीज सामने चुके हैं।