पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हास्य चूड़ामणि मंचन के साथ नाट्य समारोह का समापन

हास्य चूड़ामणि मंचन के साथ नाट्य समारोह का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायरेक्टर की नजर में नाटक

संस्थाअभिनव रंगमंडल की ओर से आयोजित 6 दिनी राष्ट्रीय नाट्य समारोह का रविवार रात समापन हो गया। अंतिम प्रस्तुति में विहान ड्रामा वर्क्स भोपाल के कलाकारों ने हास्य चूड़ामणि नाटक का मंचन किया। 11वी शताब्दी में महामात्य वत्सराज द्वारा लिखित संस्कृत प्रहसन पर आधारित नाटक में कलाकारों ने पाखंड़ आैर हास्य के समावेश को बखूबी प्रस्तुत किया। नाटक में हेमंत देवलेकर, हीरा धुर्वे, निवेदिता सोनी, श्वेता केतकर, अंकित पारोचे, एकता गोस्वामी, शिवानी सिंह, आशीष प्रसाद, जयदीप चक्रधर, राहुल प्रसाद ने किरदार निभाए। निर्देशन सौरभ अनंत ने किया। समापन पर रवींद्र व्यास (इंदौर) को अभिनव राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर, राजेंद्र उपाध्याय, मनोज भट्ट संस्था अध्यक्ष शरद शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने व्यास को सम्मानित किया। संचालन शरद शर्मा गिरिजेश व्यास ने किया। आभार शरद शर्मा ने माना। समारोह संस्कृतविद आचार्य श्रीनिवास रथ को समर्पित रहा।

मार्चमें चार दिनी अभिनव रंगोत्सव की घोषणा: समापनपर अभिनव रंगमंडल के संस्थापक अध्यक्ष शरद शर्मा ने आगामी 26 से 29 मार्च तक कालिदास अकादमी स्थित संकुल हॉल में अभिनव रंगोत्सव आयोजित करने की भी घोषणा की। इसमें इंदौर उज्जैन के कलाकार नाट्य प्रस्तुतियां देंगे।

निर्देशक सौरभ अनंत के अनुसार हास्य चूड़ामणि में कलाकारों का दमदार अभिनय आैर बुंदेली शैली में पार्श्व संगीत गायन सबसे मजबूत पक्ष रहे। इसके अलावा परिस्थितियां जन्य हास्य कड़ियों के दृश्यांकन, बुंदेली बोली के संवाद आैर कथानक के आधार पर मंचसज्जा को भी दर्शकों ने सराहा। लाइट इफैक्ट्स का आगामी मंचन में आैर सुधार किया जाएगा।