पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजजनों ने दिया स्वच्छता का संदेश

समाजजनों ने दिया स्वच्छता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरासमाज के दिवंगत धर्मगुरु सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब एवं 53वें धर्मगुरु आलीकदर सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह बोहरा समाज का जुलूस निकला। सुबह 8.30 बजे कमरी मार्ग से जुलूस गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, सराफा, कंठाल, तेलीवाड़ा चौराहा, निकास, केडी गेट होते कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी पर समाप्त हुआ। पीआरओ कमेटी के सदस्य काईद जौहर ने बताया जुलूस में बोहरा समाज के पांचों बैंड, नजमी स्काउट, वजही स्काउट, बुरहानी गार्ड्स, सैफी स्काउट, टीकेएम स्काउट मधुर धुन बजाते हुए चल रहे थे। सैय्यदना साहब की ओर से समाज को प्रतिदिन एक समय दिए जाने वाले भोजन का मॉडल भी शामिल किया गया। मुंबई से आए सैय्यदना साहब के प्रतिनिधि के रूप में जूजर भाई साहब ने चल समारोह की अध्यक्षता की। इब्राहिम पुरा आमिल शेख तहाभाई, हकीमी मोहल्ला आमिल शेख अली असगर भाई, अंजुमने वजीही के सचिव मुल्ला हसन नवाब, शेख ईस्माइल भाई बड़वाह वाला, शेख नजर हुसैन भाई अक्कड़वाला, मुल्ला इब्राहीम साबिर सहित महिला-पुरुष बच्चे शामिल हुए। जुलूस में भाजपा नेता इकबाल सिंह गांधी, शिवा कोटवानी, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती, महेश सोनी आैर रवि राय भी शामिल हुए। कंठाल पर कलेक्टर कवींद्र कियावत, एसपी मनोहर वर्मा ने जुजर भाई साहब का स्वागत किया।

जुलूस में शामिल स्वच्छता हरियाली का संदेश देती झांकी। जुलूस में कई समाजजन इस तरह भी शामिल हुए।