- Hindi News
- नौकरी मांगने के बहाने गई और आरोपी को पकड़ा
नौकरी मांगने के बहाने गई और आरोपी को पकड़ा
उज्जैन | बांग्लादेशीमहिला की खरीद-फरोख्त करने जिस्मफरोशी का धंधा करवाने के केस में दो साल से फरार महिला रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। टीआई रेखा वर्मा ने बताया मार्च 2013 में बांग्लादेश की महिला को जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए पकड़ा था। उसे नौकरी दिलवाने के बहाने लाकर ग्राम सारंगी हाल मुकाम बसंत विहार की कुसुम बैरागी उर्फ गुड्डीबाई ने बेचा था। गुड्डी को तलाश कर रहे थे। उसका मोबाइल नंबर मिलने पर आरक्षक अन्नपूर्णा ने नौकरी दिलवाने के बहाने गुड्डी से संपर्क किया। रविवार को गुड्डी ने अन्नपूर्णा को मिलने बुलाया तो उसे पकड़ लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेंगे।
मारपीटका आरोप: मोहननगरनिवासी विशाल गेहलोत (16) ने ओम कैफे के संचालक कैलाश काबरा और गोपाल काबरा पर आरोप लगाया कि वह रविवार को होटल के बाहर बैठा था। तभी दोनों ने उसे पीट दिया। वहीं काबरा ने बताया विशाल गल्ले से 80 रुपए लेकर भाग रहा था। इसलिए उसे पीटा है।
वार्डबॉय का सुराग नहीं : अंकपातमार्ग निवासी वार्ड बाय प्रकाश का अपहरण हुए दो दिन हो गए। मामले में रविवार को पुलिस ने देवास, मक्सी और शाजापुर में खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।