क्षीरसागर पर हुआ गोलीकांड साजिश निकला
उज्जैन | क्षीरसागरपर युवक को गोली मारने की घटना साजिश निकली। एएसपी डॉ. असित यादव ने बताया गोली से घायल शुभम डोडिया चाकू लगने पर भर्ती नरेश लालवानी से रविवार को अस्पताल में पूछताछ की। वारदात की वजह तत्कालीन विवाद की जगह अन्य कारण निकली। शुभम पर गोली चलाने वाले का नाम पता चल गया है। उसे पकड़कर वारदात का खुलासा करेंगे। याद रहे क्षीरसागर पर शनिवार को कटबाजी के कारण शुभम ने नरेश को चाकू मारा था। शुभम को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश गोली मारकर भाग गए थे।
रौनककाे जेल: सीएसपीनीतेश भार्गव ने बताया केवल कटारिया गोपाल मालवीय पर 22 जनवरी को महावीर नगर में गोली चलवाने की साजिश में ढांचा भवन के रौनक गुर्जर को पकड़ा था। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। मामले में मोती भाटी को जेल भेज चुके है। अब गोली चलाने वाले देवास के उमेश यादव को तलाश रहे हैं।