- Hindi News
- संतों ने शिप्रा में प्रदूषण का अवलोकन किया
संतों ने शिप्रा में प्रदूषण का अवलोकन किया
उज्जैन | रामादल अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने रविवार को देवास और उज्जैन के बीच बहने वाली नागदमन नदी से शिप्रा में मिलने वाले प्रदूषित औद्योगिक पानी का अवलोकन किया। उन्होंने अन्य नालों को भी देखा। साधु संतों ने अवलोकन के बाद देवास कलेक्टर आशुतोष अवस्थी से भी मुलाकात कर शिप्रा को प्रदूषण से बचाने की मांग की। परिषद के महंत भगवानदास ने बताया देवास कलेक्टर ने शिप्रा में मिलने वाले प्रदूषित पानी की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने अधिकारियों को उन उद्योगों की भी सूची मांगी है जो बिना उपचार किए पानी नदी में छोड़ रहे हैं। महंत के अनुसार भ्रमण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी प्रस्तुत की जाएगी। भ्रमण में महंत डॉ. रामेश्वर दास, दिग्विजयदास, राजेंद्रदास, महेशदास, सर्वेश्वर मुनि आदि शामिल थे।