पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारे का उद्घाटन

गुरुद्वारे का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारे का उद्घाटन करते अतिथि।

उज्जैन | संतबाबा हजारासिंह की बरसी पर पटनी बाजार में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग का उद्घाटन (नवी उसारी) किया गया।

कमेटी अध्यक्ष महेंद्रसिंह वीग ने बताया 1992 में संत बाबा हजारासिंह सिंहस्थ से पहले आए थे तब 8 फरवरी को उनका प्रभुमिलन हुआ था। उनकी याद में हर वर्ष समाजजनों का महासमागम होता है। इसीलिए 8 फरवरी को पटनी बाजार में नए गुरूद्वारे का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर गुरुनानक घाट के बाबा सरपंचजी, सुरेंद्रसिंह अरोरा, इकबालसिंह गांधी, चरणसिंह कालरा, बलवीरसिंह मक्कड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। गुरुद्वारा निर्माण में प्रबंधक कमेटी पटनी बाजार का सहयोग रहा।