पारिवारिक मिलन समारोह
उज्जैन | उज्जैनकोचिंग क्लासेस एसोसिएशन का वार्षिक मिलन समारोह होटल सुराना पैलेस में हुआ। समारोह में शहर के 110 कोचिंग क्लासेस संचालक परिवार सहित शामिल हुए। इस दौरान परिचय के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। कोचिंग संचालकों परिवार के सदस्यों ने गीत, गजल, कविताएं, सुनाई। संचालन वरुण गुप्ता प्रफुल्ल दुबे ने किया। आभार याेगेंद्र पोरवाल ने माना।