पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेसुस रखेगी स्टेशन पर नजर

रेसुस रखेगी स्टेशन पर नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | जीआरपीटीआई दीपक शेजवार ने रविवार सुबह थाने पर रेलवे सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने सदस्यों को सक्रिय रहकर रेलवे पुलिस के साथ स्टेशन पर गश्त कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का कहा। टीआई शेजवार ने बताया सुरक्षा समिति में करीब 200 सदस्य है, जो यात्रियों की सुरक्षा में मददगार रहते है। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन में वारदात होने पर यात्रियों को जीआरपी थाने आकर रिपोर्ट नहीं लिखवाना पड़ती। यात्री ट्रेन में से ही रेलवे पुलिस कंट्रोल रूम 07312523100, रेलवे कंट्रोल रूम 49331 पर सूचना दे सकते है। वहीं गार्ड टीटी से घटना का पता चलने पर क्यूआईआरटी (क्विक इंवेस्टिेगेशन रिस्पांस टीम) ट्रेन में ही एफआईआर दर्ज करती है।