पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड रात का तापमान 6.5 डिग्री लुढ़का

शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड रात का तापमान 6.5 डिग्री लुढ़का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। मावठे की बारिश के बाद रविवार को शीतलहर के साथ कडाके की ठंड ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। बादल छंटने आैर उत्तर दिशा से रही सर्द हवा से बीते 24 घंटों में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रविवार को धूप निकलने के बावजूद दिनभर ठंडक बनी रही। दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री कम होकर 11.0 डिग्री हो गया।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री था। शाम करीब 6 बजे के बाद से ही शीतलहर आैर ओस गिरने से कड़ाके की ठंड से लोग जूझते रहे। रात में घना कोहरा भी छाया रहा।
स्कूल समय पर निर्णय नहीं : मावठे आैर कड़ाके की ठंड के बावजूद अब तक जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षाओं का समय बढ़ाने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की है, जिसके कारण विद्यार्थियों के साथ पालकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। प्रभारी डीईओ रमा नाहटे के अनुसार सोमवार को प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजेंगे। इधर अधिकांश निजी स्कूलों में प्रबंधनों ने कक्षाओं का समय पहले ही आगे बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। सेंटपाल स्कूल में भी सोमवार से केजी-2 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से लगाई जाएंगी।
(शाम ढलते ही शहर में घना कोहरा छा गया। फोटो इंदौर रोड फोरलेन का।)