पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान डायवर्सन: आज दायर होगी याचिका

खान डायवर्सन: आज दायर होगी याचिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जलसंसाधन विभाग की खान डायवर्सन योजना के खिलाफ सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा सकती है। एडवोकेट सत्यनारायण पुरोहित ने याचिका तैयार कर ली है। इसमें योजना के क्रियान्वयन में प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने की जानकारी दी है। 17 पेज की याचिका सोमवार को उच्च न्यायालय में पेश की जाएगी। प्रशासन ने सिंहस्थ 2016 में खान का प्रदूषित पानी शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए 85 करोड़ की योजना का ठेका दिया है। किसानों ने भी इसका विरोध किया है।