पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्ती आैर आनंद के बीच कोठी रोड पर उमड़ा राहगिरों का हुजूम

मस्ती आैर आनंद के बीच कोठी रोड पर उमड़ा राहगिरों का हुजूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित राहगिरी आनंदोत्सव में रविवार सुबह मस्ती आैर आनंद के बीच कोठी रोड पर शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। सुबह 6 से 10 बजे तक तरणताल से लेकर कोठी पैलेस तक विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया गया। योग, नृत्य, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, खेलकूद, स्केच मैपिंग, मेहंदी, मलखंब, फैंसी ड्रेस, डीजे, पारंपरिक वाद्य यंत्र सहित 30 से 40 मंच लगाए गए।
हुड़दंग करने वाले तीन युवकों को पकड़ा : राहगिरी उत्सव के दौरान हुड़दंग करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा। माधवनगर टीआई आरके सिंह ने बताया प्रकाश नगर निवासी पवन पिता निर्भय सिंह यादव, विष्णुपुरा निवासी उदित पिता राजकुमार अखंड आैर अशोक नगर निवासी चिराग पिता राजू वर्मा डीजे चालू कराने की बात को लेकर हंगामा कर रहे थे। तीनों को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।