पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से ई रजिस्ट्री, घर बैठे जान सकेंगे प्राॅपर्टी का बाजार मूल्य

आज से ई-रजिस्ट्री, घर बैठे जान सकेंगे प्राॅपर्टी का बाजार मूल्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री िवजयवर्गीय करेंगे शुभारंभ

अबआप घर बैठे किसी भी प्राॅपर्टी (प्लाॅट, मकान, दुकान, कृषि भूमि आदि) का बाजार मूल्य जान सकेंगे। यही नहीं स्टाम्प डयूटी पंजीयन फीस के बारे में भी पता कर सकेंगे। यह संभव होगा ई-स्टाम्प ई-पंजीयन से। भरतपुरी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय से सोमवार से संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू होगी। इससे स्टाम्प की कमी से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। वहीं एक प्राॅपर्टी की दो बार रजिस्ट्री भी नहीं हो सकेगी।

उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़ बालाघाट सहित प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार से संपत्ति की आनॅलाइन रजिस्ट्री शुरू हो रही है यानि आपको स्टाम्प नहीं खरीदना पड़ेंगे। इस प्रक्रिया में दूसरे दिन ही रजिस्ट्री मिल जाएगी। अगस्त से इसे पांचों जिलों में ट्रायल आधार पर शुरू किया था। अब इसे पूरी तरह से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सर्विस प्रोवाइडर के पास यूजर आईडी रहेगा। आईडी कोड से स्टाम्प का भुगतान होगा और ऑनलाइन दस्तावेजों का पंजीयन होगा। इस प्रक्रिया में कागजी लंबी प्रक्रिया से बच सकेंगे। वहीं दस्तावेज लेखक इसकी जटिलता को लेकर विरोध कर कर रहे हैं।

^सोमवार से रजिस्ट्री ऑनलाइन होगी। इससे अचल संपत्ति का सही मूल्यांकन हो सकेगा। वहीं घर बैठे प्रदेशभर की किसी भी प्राॅपर्टी का बाजार मूल्य, स्टाम्प डयूटी पंजीयन फीस के बारे में जाना जा सकेगा।\\\'\\\' आरएसकुशवाह, वरिष्ठजिला पंजीयक

आपको ये फायदे

छपेहुए स्टाम्प खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ई-स्टाम्प से कार्य में आसानी होगी।

कोड नंबर लॉक होने से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगेगी।

लंबी दस्तावेजी कार्रवाई से बच सकेंगे।

दूसरे ही दिन रजिस्ट्री उपलब्ध हो सकेगी।

एक प्राॅपर्टी की दो बार रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।

आपकी संपत्ति का सही मूल्य पता चल सकेगा।

स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन फीस पता कर सकेंगे।