चार कॉलोनियों में आज बिजली बंद
उज्जैन। महाशक्तिनगरफीडर के अंतर्गत एचटी लाइन पर रही पेड़ों की डाली सोमवार को काटी जाएगी। इस वजह से सुबह 9.30 से सुबह 11 बजे तक सप्लाई बंद की जाएगी। एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया महाशक्ति नगर, पुलिस लाइन, भरतपुरी महानंदानगर सेक्टर बी में डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रहेगी।