पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की चपेट में आने से युवक की मौत

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। देवासरोड पर रविवार को बाइक सवार युवक को बस चालक ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नरवर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया नरवर स्थित गड़ मोहल्ला निवासी हिम्मत उर्फ छोटू पिता प्रभुलाल बैरवा सेंटिंग का काम करता है। शाम को वह उज्जैन से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमलिया फंटा के पास देवास से रही शिवशक्ति बस के चालक ने हिम्मत को रौंद डाला। हिम्मत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम में रखवा दिया है। वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर भाग गाय। पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

पुलिसकर्मीट्रक की चपेट में अाया

उज्जैन। खाराकुआंथाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश झाला शनिवार-रविवार रात ड्यूटी कर घर जा रहा था। इसी दौरान आगर रोड पर टीबी हाॅस्पिटल के सामने अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।