- Hindi News
- एसडीएम डकैती कांड हरियाणामें पकड़ाया डकैती का एक और आरोपी
एसडीएम डकैती कांड हरियाणामें पकड़ाया डकैती का एक और आरोपी
भासं. उज्जैन। इंदिरानगरमें संयुक्त कलेक्टर सूरज नागर के घर छह माह पहले डकैती डालने वाला एक और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। डकैत को शनिवार सुबह हरियाणा पुलिस ने गिरफ्त में लेकर रिमांड पर लिया है। उसे चिमनगंज पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। पुलिस को अब चार डकैतों की तलाश है। नेपानगर के एसडीएम नागर के घर 8 जुलाई को डकैती हुई थी। मामले में मंदसौर की हेमलता चौहान सहित 15 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे लेकिन हरियाणा के पांच डकैत हाथ नहीं आए थे। इस पर आईजी वी मधुकुमार ने उन पर 15-15 हजार रुपए इनाम घोषित कर दिया था। फरार डकैतों में रोहतक का दीपक पिता सुरेंद्र सिंह भी था। पुलिस पांचों को तलाश रही थी। इसी बीच हरियाणा के डेयरी थाना क्षेत्र में शनिवार को दीपक प्राणघातक हमले के केस में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे 19 दिसंबर तक रिमांड पर लेने के बाद चिमनगंज पुलिस को सूचना दे दी है।
अबइनकी तलाश : टीआईओपी मिश्रा ने बताया डकैती मामले में नीला, छोटे, बिलाल और कमरुद्दीन की तलाश है। दीपक को रोहतक में रिमांड खत्म होने पर 20 दिसंबर के बाद प्रोडक्शन वारंट पर ला सकेंगे। याद रहे करोड़ों रुपए मिलने की उम्मीद में हेमलता ने इंदौर के प्राॅपर्टी ब्रोकर्स से मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। डकैतों ने नीली बत्ती लगी बोलरो में आकर नागर के घर डकैती डाली थी और माल नहीं मिलने पर राम, जगदीश, इरफान का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती वसूली थी।
पहलेइन्हें भेजा जेल: पुलिसने षड्यंत्र रचने पर मंदसौर की हेमलता चौहान, एसटीएफ आरक्षक धर्मेंद्र गिरि, इंदौर निवासी यतेंद्र चौहान, अजय चौकसे, हरिशंकर ठाकुर, मनोहर, अनुराग, राजेश गिरि, विशाल, इरफान, विजय सिंह, मऊ के रामकुमार शर्मा, देपालपुर का जगदीश परिहार उर्फ विष्णु उर्फ बाबा को पकड़ा था। बाद में सुपारी लेकर डकैती डालने वाले हरियाणा के मेवाती गिरोह के अजहरुद्दीन उर्फ बनिया और कमरुद्दीन खां भी गिरफ्त में आए। सभी आरोपी जेल में है।