पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी बिजली कंपनी की सरकार कर रही निगरानी, अनुबंध हो सकता निरस्त बिजलीअव्यवस्था को लेकर भाजपा ने

निजी बिजली कंपनी की सरकार कर रही निगरानी, अनुबंध हो सकता निरस्त बिजलीअव्यवस्था को लेकर भाजपा ने दी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैनमें बिजली व्यवस्था संभाल रही निजी कंपनी एस्सेल के काम काज की राज्य सरकार निगरानी कर रही है। यदि कंपनी बिजली व्यवस्था गुणवत्ता के साथ नहीं संभालती है तो सरकार अनुबंध निरस्त कर देगी।

यह बात अपैक्स बैंक अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी जब विद्युत व्यवस्था ठीक करने में असमर्थ दिखाई दी, तब सरकार ने कुछ काम निजी कंपनियों को देने का फैसला लिया था। शेखावत ने उज्जैन की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में आने के बाद रही परेशानियों के सवालों पर कहा कि निजी कंपनी के साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्ता के साथ बिजली देने का अनुबंध है। सरकार निगरानी कर रही है, कंपनी के विफल रहने पर उसे हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा पांच साल में प्रदेश के पास सरप्लस बिजली होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 2003 से 2014 के बीच विकास के लिए कृषि, उद्योग और रोजगार अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया है। सड़कों का विकास, खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोतरी, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार और सामाजिक उत्थान के काम सरकार ने किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री पारस जैन, विधायक सतीश मालवीय, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, जिला सहकारी बैंक संचालक राजपालसिंह सिसौदिया आदि मौजूद थे।