रतलाम कार्पो. ग्वालियर को खिताब
भोपाल | रतलामकॉर्पोरेशन और एलएनआईपीई ग्वालियर की टीमों ने अपना दबदबा कायम रख यहां आगा क्लब में खेली गई म.प्र. राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग के खिताब जीत लिए। पुरुषों के रोमांचक फाइनल में रतलाम ने उज्जैन कार्पोरेशन को 39-36 से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में एलएनआईपीई ग्वालियर ने नीमच जिला को 77-73 से परास्त किया। मप्र बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली गई स्पर्धा का पुरस्कार वितरण विधायक विश्वास सारंग के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता भेल आगा क्लब के अध्यक्ष एके जैन ने की।