पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कछुए के पेट में दिखेगी महाकाली की प्रतिमा

कछुए के पेट में दिखेगी महाकाली की प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन| हासामपुरा के पास अध्यात्म वाटिका के नाम से नया आश्रम विकसित हो रहा है। इस आश्रम में महाकाली के भक्त देवी की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। देवी की प्रतिमा कछुए के रूप में बनाई गई गुफा के भीतर विराजमान है।
प्रतिमा देखने में नरमुंडधारी महाकाली शिवजी के सीने पर पैर रखे दिखाई देती है पर आश्रम के संत ऋषि अजयदासजी महाराज का कहना है आमतौर पर देवी की ऐसी प्रतिमा हर जगह दिखाई दे सकती है लेकिन इस प्रतिमा में खास यह है कि देवी संहारक स्वरूप से साथ सौम्य, वात्सल्य और धनदात्रि लक्ष्मी के रूप में भी दिखाई देगी।

संतश्री ने बताया हिंदू धर्म विज्ञान पर आधारित है लेकिन कथावाचन में शास्त्रों का विज्ञान लुप्त हो गया। कथाओं के माध्यम से जनमानस सात्विक मनोरंजन तो हो रहा है लेकिन वे धर्म की वैज्ञानिक अवधारणा से दूर हो गए हैं।
जरूरत है आम लोगों तक शास्त्रों के विज्ञान को पहुंचाने की और विश्व में इसे स्थापित करने की। इस दिशा में आश्रम काम कर रहा है। संतश्री ने बताया इस दिशा में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा कुछ पर काम चल रहा है। इसमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर चल रहे शोध भी शामिल हैं।