पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाश विभाग के अधिकारी आज देंगे नोटिस का जवाब

प्रकाश विभाग के अधिकारी आज देंगे नोटिस का जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगरनिगम के प्रकाश विभाग के ईई एआर अहिरवार और उपयंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव घटि्टया ट्यूबलाइट सप्लाई मामले में सोमवार को जवाब देंगे। पार्षदों द्वारा घटिया ट्यूबलाइट सप्लाई का पंचनामा बनाया गया था, जिस पर आयुक्त अविनाश लवानिया ने दोनों अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से अब अधिकारी सोमवार को आयुक्त को जवाब पेश करेंगे। गौरतलब है कि अधिकारियों ने बिना टेंडर के करीब ढाई लाख रु. की घटिया ट्यूबलाइट्स इंदौर की फर्म से ले ली। लोकल ब्रांड की ये ट्यूबलाइट सप्लाई का मामला पार्षद जगदीश पांचाल, सत्यनारायण चौहान गब्बर भाटी की जानकारी में आने पर उन्होंने शुक्रवार को स्टोर में जाकर जांच की और पंचनामा बना कर आयुक्त को भेजा।

ब्लीचिंग की रिपोर्ट का इंतजार : निगम में घटिया ब्लीचिंग पावडर की सप्लाई का मामला भी पार्षदों ने उजागर किया था। इसकी जांच की जा रही है। निगम ने ग्रेसिम ब्रांड मांगा था। ग्रेसिम कंपनी के अधिकारी इसका सेंपल भी ले गए थे। अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपायुक्त एसएन मिश्रा के अनुसार ग्रेसिम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे कार्रवाई हो पाएगी।