उज्जैन। उज्जैन से इंदौर के बीच शुरू होने वाली नॉन स्टॉप एसी बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। दोपहर 3 बजे शिक्षामंत्री पारस जैन, सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, इंदौर आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी एवं आरटीओ शैलेंद्र निगम की उपस्थिति में बस देवासगेट बस स्टैंड से रवाना होगी।
बस संचालक जानी गुरु ने बताया रविवार को यात्रियों ने एसी बस की जानकारी ली और इंदौर के सफर के लिए टिकट बुकिंग भी करवाई। उज्जैन से इंदौर के लिए दो एसी बसों का संचालन किया जाएगा। दोनों बसें प्रतिदिन 8 फेरे लेंगी। नॉन स्टॉप होने की वजह से समय भी कम लगेगा। इसका किराया 80 रुपए निर्धारित किया है।