- Hindi News
- इंदौर रोड के रिवाइज इस्टीमेट पर निर्णय नहीं, छह माह से काम बंद
इंदौर रोड के रिवाइज इस्टीमेट पर निर्णय नहीं, छह माह से काम बंद
कैसे पूरा होगा आंतरिक फोरलेन| साधिकार वित्त समिति से होना है इसकी मंजूरी
विद्यानगरमुनिनगर पुलिया डिवाइडर की डिजाइन बदली गई। पुलिया की लंबाई ऊंचाई बढ़ाई गई। डिवाइडर पहले 1 मीटर चौड़े थे, जिसे बढ़ाकर 2 मीटर चौड़ा किया गया। वेदनगर में रिटर्निंग वॉल जोड़ी गई। वेदनगर में सर्विस रोड का प्रावधान किया गया। नाली की लंबाई भी बढ़ाई गई।
रहवासियोंऔर राहगीरों पर असर
मार्च२०13 में निर्माण कार्य पूरा होना था। इस तारीख पर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसका असर क्षेत्र के रहवासियों के जनजीवन पर पड़ रहा है। यहां दुर्घटना होने के साथ आवागमन में भी परेशानी रही है।
विभागकर चुका कार्रवाई
विभागने ठेकेदार राजू कंस्ट्रक्शन का ठेका समाप्त कर दिया है। अब नया ठेका किया जा रहा है। यह ठेका राजू कंस्ट्रक्शन कंपनी के हर्जे-खर्चे पर किया जाएगा। नया टेंडर होने पर काम शुरू हो सकेगा।
एक नजर में
स्वीकृति
9.74
वर्क आर्डर
8.8
कार्य हुआ
9.46
रिवाइज इस्टीमेट
13.74
(जानकारी लोनिवि के अधिकारियों से प्राप्त। रािश करोड़ रुपए में)
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
इंदौररोड पर महामृत्युंजय द्वार से तीन बत्ती चौराहे तक आंतरिक फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए डिवाइडर पुलिया की डिजाइन में बदलाव किया गया है। करीब 13 करोड़ 74 लाख के रिवाइज इस्टीमेट को लोनिवि के ईएनसी अखिलेश अग्रवाल को भेजी गई है लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। साधिकार वित्त समिति से इसकी मंजूरी होना है। काम 6 माह से बंद है।
शहर की अन्य सड़कों की तरह इंदौर रोड की भी हालत हो जाए, इसलिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तय किया था कि इस मार्ग को इंदौर-उज्जैन फोरलेन की तरह बनाया जाए। सड़क की ऊंचाई भी फोरलेन जैसी रखी गई। डिवाइडर पुलिया की डिजाइन में भी बदलाव किया गया। निर्माण स्थल पर तो यह बदलाव शुरू हो गया लेकिन दस्तावेजों में बात आगे नहीं बढ़ पाई। पिछले 18 माह से संशोधन के नाम पर फाइल यहां-वहां दौड़ती रही। अधिकारी आपस में कुछ तय नहीं कर पाए, नतीजतन मामला 18 माह तक झूलता रहा। बताया जाता है कि हर बार नया संशोधन जुड़ता रहा इस बीच क्षेत्र के रहवासी राहगीरों की परेशानी बरकरार है। वे सड़क पूरी नहीं बन पाने की समस्या से जूझ रहे हैं। 14 अगस्त को रिवाइज इस्टीमेट को ईएनसी के पास भेजा गय