- Hindi News
- चिल्लर वितरण {स्थान भारतीयस्टेट बैंक बुधवारिया समर्थ सेवा संस्थान के सहयोग से प्रकाश टॉकीज के
चिल्लर वितरण {स्थान भारतीयस्टेट बैंक बुधवारिया समर्थ सेवा संस्थान के सहयोग से प्रकाश टॉकीज के सामने चिल्लर वितरण। समय दोपहर: 1 से 3 बजे तक।
लोकसभा चुनाव के बाद नगर जिला भाजपा की बैठक आज
भासं. उज्जैन. लोकसभाचुनाव के बाद नगर जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दोपहर 3 बजे इंदौर रोड स्थित परमेश्वरी गार्डन में होगी। बैठक में प्रभारी हिम्मत कोठारी, संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन, डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, मंत्री पारस जैन, विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर रामेश्वर अखंड भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति में हुए फैसलों की जानकारी देने के साथ आगामी चुनौतियों पर चर्चा होगी। वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल आगर और अनिल जैन कालूहेड़ा शाजापुर में बैठक लेंगे। इन बैठकों के साथ ही भाजपा का नगरीय निकास चुनाव तैयारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि उज्जैन नगर निगम के चुनाव 2015 में होना है लेकिन शहर के नेताओं को अन्य निकायों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
गरबों के आयोजन में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकेगा विहिप
भासं. उज्जैन। शारदीयनवरात्र के दौरान होने वाले गरबा रास के आयोजनों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाएगा। आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए वोटर आईडी या अन्य फोटो युक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। विश्व हिंदू परिषद गरबा आयोजकों के साथ निगरानी दल गठित करेगा, जो गरबा स्थलों पर प्रवेश की व्यवस्था देखेगा। विहिप के कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश यादव ने रविवार को बताया कुछ गैर हिंदू युवक अपने को हिंदू बताकर युवतियों को बरगला रहे हैं। लव जेहाद के नाम से खुराफाती लोगों द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए विहिप तैयार है। उज्जैन जिले में विहिप ने गरबा उत्सव के दौरान ऐसे तत्वों को सबक सिखाने के लिए आयोजकों को भी तैयार किया जा रहा है। यादव के अनुसार गरबा आयोजन स्थल पर विहिप ने गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। गरबा स्थल पर फोटो युक्त परिचय पत्र देखकर प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रतिबंध का आशय किसी धर्म का विरोध नहीं है बल्कि असमाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकना है।
^विहिपकी ओर से अब तक पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है। आवेदन आने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार निर्णय लिया जाएगा। विजयडाबर, सीएसपीमाधवनगर