पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर जेल में हत्या करने वाले को भैरवगढ़ भेजने की तैयारी

इंदौर जेल में हत्या करने वाले को भैरवगढ़ भेजने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेलविभाग प्रदेश की आठ सेंट्रल जेल में भैरवगढ़ को सुरक्षित मानता है। यही वजह है कि यहां कुछ अन्य खतरनाक कैदियों को भी भेजने पर विचार कर रहा है। याद रहे एक वर्ष में करीब 25 कैदियों को विभिन्न जेलों से भैरवगढ़ भेजा है। इनमें इंदौर जेल से शेहला मसूद हत्याकांड की आरोपी सबा फारुखी और अन्य प्रकरणों के कैदी गोपाल जोशी, अभय उर्फ गब्बर, एजाज उर्फ उस्मान और नानू है।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

इंदौरसेंट्रल जेल में कैदी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में रखा जाएगा। इस संबंध में रविवार को जेल विभाग ने जेल अधीक्षक से चर्चा की है। कुछ अन्य कैदियों को भी यहां ट्रांसफर की तैयारी की जा रही है।

जेल विभाग के अनुसार इंदौर स्थित केंद्रीय जेल में 4 सितंबर को नानू गुरु हत्याकांड के आरोपी अर्जुन त्यागी की अन्य हत्याकांड के आरोपी जितेंद्रसिंह उर्फ जीतू राजपूत ने पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जेल में पूर्व में भी वारदातें हो चुकी हैं। नतीजतन इंदौर जेल की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लग गए हैं। ऐसे में जीतू को इंदौर जेल में खतरा हो सकता है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए जीतू को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उज्जैन जेल भेजा जा सकता है। इस संबंध में जेल अधीक्षक संजय पांडेय से भी चर्चा की गई है।

^त्यागीहत्याकांड के आरोपी जितेंद्र को यहां जेल भेजने के संबंध में मुख्यालय ने चर्चा की है लेकिन फिलहाल कोई आदेश नहीं आया है।\\\'\\\' संजयपांडेय, जेलअधीक्षक केंद्रीय जेल भैरवगढ़