पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षक पर हमला, सुरक्षा पर सवाल

आरक्षक पर हमला, सुरक्षा पर सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। आरक्षक को चाकू मारने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं सका। देवासगेट पुलिस का दल आरोपी को तलाशने रविवार को इंदौर रवाना हो गया। एक पुलिसकर्मी पर भरे बाजार हमले से शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी उजागर हो गई है। देवासगेट पर जीआरपी आरक्षक श्यामसुंदर चौबे पर हमला करने वाले इंदौर स्थित विजयनगर निवासी अमित खटीक को तलाशने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन सुराग नहीं मिल सका।
शाम को एसआई आरएस भदौरिया दल के साथ अमित को तलाशने इंदौर पहुंच गए। वहां पता चला अमित मंगलवार को जेल से छूटने के बाद घर गया था लेकिन वारदात के बाद घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने अमित की मां से पूछताछ के बाद खोजबीन की पर पता नहीं चल सका। अमित पर जीआरपी और देवासगेट थाने में पांच केस दर्ज हैं। उसने ट्रेन में चोरी के केस में तलाशने के दौरान आरक्षक चौबे पर हमला किया था।

व्यापारी नशेडिय़ों से परेशान: फ्रीगंजदौलतगंज, फव्वारा चौक, पटनीबाजार, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, गोपाल मंदिर, सब्जी मार्केट आदि व्यापारिक क्षेत्रों में गांजा, चरस, स्मैकची घूमते रहते हैं। मौका मिलते ही बैग सामान उठाकर भाग जाते हंै। नतीजतन कई जगह व्यापारी सामान जंजीर से बांधकर रखते हैं।

''ऑटो, टेंपो, मैजिक पर कोड नंबर लिखे होते हैं। यात्री घटना होने पर यह नंबर पुलिस को बताए, अपराधी को जरूर पकड़ लेंगे। गुंडागर्दी पर पूरी तरह अंकुश है। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करेंगे।'' अनुराग,एसपी।

टेंपो-मैजिक में जेबकटी : शहर की कई मैजिक टेंपो में जेबकट घूमते हैं। कुछ वाहन चालक कंडक्टर भी उनसे मिले होते हैं। जेबकट खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोपाल मंदिर, कोठी महाकाल मंदिर के टेंपों स्टैंड से शिकार तलाश कर वारदात करते हैं। जेब कटने पर पुलिस सामान गुम होने की संभावना व्यक्त कर रिपोर्ट नहीं लिखती।

यहां गुंडागर्दी से परेशान : बेगमबाग,कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, ढाबारोड, बुधवारिया, कोयला फाटक, अस्पताल चौराहा, इंदौरगेट, रेलवे स्टेशन, काला पत्थर, नागझिरी, लक्ष्मीनगर, सिंधी कॉलोनी, शास्त्री नगर, कंचनपुरा, पंड्याखेड़ी, पंवासा, भेरुनाला पर गुंडागर्दी होती है, लोग डर के कारण शिकायत नहीं करते।