पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ माह बाद तय यूडीए बोर्ड बैठक फिर टली

आठ माह बाद तय यूडीए बोर्ड बैठक फिर टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैनविकास प्राधिकरण (यूडीए) बोर्ड की 15 सितंबर को होने वाली बैठक नहीं होगी। इस वजह से यूडीए के 22 प्रस्ताव धरे रह गए हैं। अब नई तारीख तय होने तक इंतजार करना पड़ेगा। बोर्ड बैठक होती तो सात आवासीय योजनाओं को मंजूरी मिलती और हितग्राहियों को मकान प्लाॅट मिलते।

करीब 8 माह बाद 15 सितंबर को यूडीए बोर्ड बैठक रखी गई थी। यूडीए ने इसकी तैयारी पूरी कर ली थी। बोर्ड बैठक में सात आवासीय योजनाओं में 75 प्लाॅट मकान की योजनाओं में पंजीयन की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा जाना था। वहीं शिप्रा विहार में बनाए जाने वाले 28 एलआईजी डुप्लेक्स मकानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होना थी। यहां 28 डुप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे। एक मकान की कीमत करीब 16 लाख रुपए होगी। भार्गवनगर, बसंत विहार मुनिनगर के भूखंडों के टेंडर विवादों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। इन आवासीय योजनाओं में भूखंडों के टेंडर फिर से निकाले जाना हैं। इनका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाना था। यूडीए के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड बैठक 15 सितंबर को होना थी, जिसमें 22 प्रस्ताव रखे जाने थे। ध्यान रहे कि बोर्ड बैठक नहीं होने से योजनाओं के प्रस्ताव अटके हुए हैं। इस वजह से प्राधिकरण नई आवासीय योजनाएं हितग्राहियों के लिए नहीं ला पा रहा था।

बोर्ड बैठक के लिए यह एजेंडा

>शिप्रा विहार में 28 एलआईजी डुप्लेक्स मकानों की बुकिंग।

> एलपी भार्गव नगर में सात भूखंडों की बुकिंग।

> किसानों को जमीन के बदले भूखंड दिए जाना।

> बसंत विहार में 22 भूखंडों की बुकिंग करना।

> भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में चार दुकानों की बुकिंग।

> महानंदा नगर योजना में 2 ईडब्ल्यूएस प्लॉट का पंजीयन।

> वीर सावरकर में डुप्लेक्स मकानों के लिए बुकिंग।

> धारा 56 के तीन प्रस्ताव।

> त्रिवेणी विहार में सेक्टर बी में नए भवन का निर्माण करना।

> भू-अर्जन संपदा अधिकारी के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति।

समझौते के तहत लेंगे जमीन

शिप्राविहार त्रिवेणी विहार एक्सटेंशन आवासीय योजना लंबे समय से अटकी हुई है। किसान संभागायुक्त के यहां अपील में गए हुए हैं। यूडीए किसानों से समझौते के तहत जमीन लेने की बात कह रहा है, इसके बदले में यूडीए किसानों को विकसित भूखंड देगा। इस प्रस्ताव को भी बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है।

अगलीतारीख जल्द तय होगी

^अपरिहार्यकारणों से यूडीए बोर्ड बैठक