पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्तों को घर पर रोकना छात्र को महंगा पड़ा

दोस्तों को घर पर रोकना छात्र को महंगा पड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकछात्र को उसके दोस्तों को घर पर रोकना महंगा पड़ गया। बदमाश शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवक का लैपटॉप और मोबाइल ले गए।

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया आगर निवासी महेंद्र पिता भारतसिंह राजपूत इंजीनियरिंग काॅलेज में बीई तीसरे सेमेस्टर का छात्र है। यहां अन्नपूर्णा नगर में किराए के मकान में रहता है। 15 दिन पहले उसकी ब्यावरा के दिलीप प्रजापत और सलीम से ट्रेन में दोस्ती हुई थी। शनिवार सुबह दिलीप और सलीम उज्जैन आए थे। शाम को महेंद्र ने उन्हें अपने कमरे पर बुला लिया। ज्यादा रात होने की वजह से महेंद्र ने दाेस्त को रात कमरे पर ही रुकने का बोल दिया। तीनों खाना खाने के बाद रात 12 बजे सो गए। इसी दौरान दिलीप और सलीम कमरे में रखा महेंद्र का लैपटॉप और मोबाइल ले गए। घटना का तब पता चला, जब सुबह महेंद्र की नींद खुली तो उसके दोस्त नहीं दिखे। महेंद्र ने तलाशी ली तो उसे टेबल पर रखा 30 हजार रुपए कीमत का लैपटाप और मोबाइल नहीं मिला। मामले में महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।