पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल पर बात करते जा रहा अधेड़ डबल डेकर ट्रेन से टकराया, मौत

मोबाइल पर बात करते जा रहा अधेड़ डबल डेकर ट्रेन से टकराया, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। मक्सीरोड स्थित सी-कैबिन के पास रविवार शाम एक अधेड़ डबल डेकर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना तब हुई, जब वह मोबाइल पर बात करते जा रहा था। सूचना मिलते ही जीआरपी और चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया राजगढ़ निवासी महेंद्र शर्मा (45) हाल मुकाम गणेशपुरा टेलरिंग का काम करता है। वह छोटी मायापुरी से घर लौट रहा था। शाम करीब 5.30 बजे भोपाल से डबल डेकर ट्रेन उज्जैन रही थी। इसी दौरान महेंद्र ट्रेन से टकरा गया। संभवत: महेंद्र मोबाइल पर बात करते जा रहा था, जिससे उसका ध्यान ट्रेन पर नहीं गया। मोबाइल पटरी पर पड़ा मिला। महेंद्र के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। घटना स्थल पर परिजन ने शिनाख्त की।