- Hindi News
- वेदनगर में महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र
वेदनगर में महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र
वेदनगरमें रविवार रात एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपटकर ले गया। घटना तब हुई, जब महिला दवाई लेकर पैदल घर जा रही थी। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं सका। हालांकि महिला ने लुटेरे की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।
टीआई विवेक कनोडिया ने बताया वेदनगर निवासी रीना पति वीके सिंह सक्सेना घर के समीप मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर जा रही थी। क्षेत्र में स्थित मनी मिली पार्क के पास रात करीब 8.30 बजे पीछे से अाया बाइक सवार एक युवक रीना के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र ले गया। रीना के शोर मचाते ही बदमाश भाग निकला। रीना ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पति वीके सक्सेना को दी। फिर पति के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। रीना के अनुसार लुटेरा एमपी13-डीक्यू- 5949 नंबर की बाइक पर सवार था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
नकलीथा मंगलसूत्र
रीनाने पुलिस को बताया लुटेरा जो मंगलसूत्र झपट कर ले गया, वो नकली था, जिसकी कीमत करीब 500 रुपए थी। शहर में हाे रही स्नेचिंग की वजह से रीना ने आर्टिफिशियल मंगलसूत्र पहन रखा था लेकिन बदमाश असली समझकर ले गया।
भोपालजेल में बंद ठगी के आरोपी को 24 को करेंगे पेश
उज्जैन। आरडीगार्डी ठगी मामले में भोपाल जेल में बंद भाेपाल स्थित कोलार रोड निवासी कोमल पति पंकज पांडेय और कर्नाटक के ताहिर पिता आमिर खान को प्रोडक्शन वारंट पर 24 सितंबर को जेएमएफसी सारिका िगरि की कोर्ट में पेश करेंगे।