पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स डे आज: पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगा सम्मान

इंजीनियर्स डे आज: पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। इंजीनियरिंगके प्रणेता मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया की जयंती पर सोमवार को तकनीकी कॉलेजों के अलावा अन्य स्थानों पर भी आयोजन होंगे। पॉलीटेक्निक कॉलेज के एल्युमिनी क्लब के मीडिया प्रभारी इंजीनियर मनोज राठौर ने बताया कॉलेज प्रबंधन, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन एल्युमिनी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य प्रांगण में दोपहर 2 बजे से पहले सत्र में विश्वैश्वरैया की मूर्ति का अनावरण होगा। दूसरे सत्र में शहर के 20 से अधिक वरिष्ठ इंजीनियर्स का सम्मान किया जाएगा। इधर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पीआरओ प्रो. अप्रतुलचंद्र शुक्ला ने बताया कॉलेज में सुबह 10.30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सेमिनार हॉल में विद्यार्थियों की तात्कालीक भाषण स्पर्धा होगी। इंजीनियर्स फोरम की ओर से दशहरा मैदान स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय पर सुबह 9.30 बजे माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।