- Hindi News
- श्रीराम के चरण चिन्हों की महिमा किताब का लोकार्पण
श्रीराम के चरण चिन्हों की महिमा किताब का लोकार्पण
भासं.उज्जैन। श्रीरामएवं सीता के चरण चिन्हों की महिमा प्रस्तुत करने वाली किताब श्रीराम के चरण चिन्हों की महिमा का लोकार्पण सोमवार सुबह 12 बजे तरणताल स्थित परिसर में किया जाएगा। प्रकाशक गणपतलाल अग्रवाल ने बताया वर्ष 2010 में महाकाल मंदिर में राम-सीता के चरण चिन्हों को स्थापित किया था। उसी के बाद से प्रो.बी के कुमावत इस किताब को लिख रहे थे।