- Hindi News
- मेधावी विद्यार्थियों के साथ 121 प्रतिभाएं सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों के साथ 121 प्रतिभाएं सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों के साथ 121 प्रतिभाएं सम्मानित
उज्जैन। कालिदासअकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में रविवार दोपहर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 83 मेधावी विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, रक्तदाता, खेल अन्य क्षेत्रों में सामाजिक सहयोग करने वाले 38 लोगों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर कवींद्र कियावत थे। अध्यक्षता अली भाई रंगवाला ने की। विशेष अतिथि हाजी नईम भाई शेख आैर डॉ. मुजफ्फर नागौरी थे। संचालन शारिक अनवर ने किया एवं आभार इकबाल उस्मानी ने माना।