पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमानुसार काम करना हमारी जिम्मेदारी

नियमानुसार काम करना हमारी जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। आरक्षणकार्यालय पर शुक्रवार को विहिप नेता और महिला बुकिंग क्लर्क के बीच हुई कहासुनी पर बुकिंग क्लर्क ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें रेल्वे के नियमों के मुताबिक आरक्षण कार्यालय पर काम करना पड़ता है, जबकि कई बार लोग अपने पद का रौब बताते हैं। क्लर्क उमा भट्ट ने बताया शुक्रवार को भी यही हुआ था। उक्त सज्जन अपने आप को नेता बताकर एक लाइन में टिकट बुक करवाना चाहते थे, जबकि रेलवे का नियम है एक बार में दो फार्म पर आरक्षण नहीं किया जा सकता।

स्टैंडअप मीिटंग आज आंतरिक रिंगरोड पर

उज्जैन। संभागायुक्तरवींद्र पस्तौर की स्टैंड अप मीिटंग सोमवार सुबह 8.30 बजे इंदौर फोरलेन पर बनाए जा रहे आंतरिक रिंग रोड पर होगी। मीिटंग में कलेक्टर, एसपी, मेला अधिकारी और एमपीआरडीसी के अिधकारी मौजूद रहेंगे। इधर सोमवार को होने वाली सिंहस्थ समीक्षा बैठक स्थगित कर दी है।