- Hindi News
- लैपटॉप की तलाश में इंदौर धार जाएगी पुलिस
लैपटॉप की तलाश में इंदौर धार जाएगी पुलिस
उज्जैन। तीनदिन पहले सुभाषनगर की छात्रा के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस को लैपटॉप की तलाश है। नीलगंगा पुलिस सोमवार को आरोपी को लेकर इंदौर धार जा सकती है। वहीं जन्मदिन मनाने के बहाने साथीकर्मी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस गिरफ्त में आए नागदा के युवक को पुलिस कोर्ट में पेश करेंगी। सुभाषनगर की छात्रा ने धार निवासी प्रतीक उपाध्याय हाल मुकाम इंदौर पर ज्यादती, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेल का आरोप लगाया था। पीड़िता ने प्रतीक पर उसके लैपटॉप में भी अश्लील वीडियो रखने का अारोप लगाया था। प्रतिक 16 सितंबर तक रिमांड पर है। इधर शनिवार को महिला थाना पुलिस ने नागदा के मेहमूद खान को सिंधी काॅलोनी स्थित एक किराए के मकान से सुभाषनगर की युवती के साथ पकड़ा था। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
हम्मालकी हत्या करने वाले जेल गए: सातदिन पहले शास्त्रीनगर में शांतिनगर के राजू कोल की हत्या के मामले में नीलगंगा पुलिस की गिरफ्त में आए ब्रजेश कोल, किशोर और गब्बू को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मारपीटकर थाने ले गए: गधापुलियाके पास रविवार दोपहर माधव काॅलेज में पढ़ने वाले दो वर्ग के युवक और युवती बात कर रहे थे। तभी तीन अज्ञात बदमाश मारपीट कर महाकाल थाने ले गए। दाेनों के परिजनों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।
पंपसंचालक को लूटने वाले गिरफ्त से दूर
उज्जैन। गंभीरडेम रोड पर पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई लूट के मामले में रविवार को पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। टीआई बीबी शर्मा ने बताया मुसद्दीपुरा निवासी जीवन जैन शनिवार को नई खेड़ी स्थित उनके पेट्रोल पंप से घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सदावल और रोकड़िया भैरव के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने जीवन की आंखों में मिर्ची झोंककर 3 हजार रुपए लूट लिए थे। मामले में घटना स्थल के आसपास के इलाकों से चार संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला।