पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्फोट से पहले मेरठ और दिल्ली में हुई थी आतंकियों की बात

विस्फोट से पहले मेरठ और दिल्ली में हुई थी आतंकियों की बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | पश्चिमीउत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के जाटान मोहल्ला में बम बनाते समय हुए विस्फोट में झुलसे फरार आतंकियों का रविवार को भी पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया। यूपी और मप्र की एटीएस टीम आतंकियों का नेटवर्क खंगालने में लगी है। आतंकियों के कमरे से बरामद हुए दो मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच के दौरान खुफिया एजेंसियों को पता चला कि विस्फोट से पहले सिमी आतंकियों ने मेरठ और दिल्ली बात की थी। आतंकियों के कमरे से जो आईडी मिली हैं, वे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के उज्जैन की है। इनमें दो आईडी पर सलीम, नईम और एक आईडी पर अरविंद संतोष नाम अंकित है।









इधर आतंकियों की तलाश में बिजनौर पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कराई है। इसके अलावा आतंकियों से संबंध रखने वाले स्थानीय युवकों की भी तलाश की जा रही है। बिजनौर पुलिस ने उस डॉक्टर से भी पूछताछ की जिसके यहां आतंकी अपने साथी का इलाज कराने गए थे। इसके अलावा डॉक्टर के यहां तक आतंकियों को पहुंचाने वाले रिक्शा वाले से भी पुलिस ने पूछताछ की। यूपी एटीएस सूत्रों के अनुसार बम बनाने का सामान बरामद होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकी बोधगया जैसा विस्फोट यूपी में करना चाहते थे।







आतंकियों की तलाश में 48 टीमें गठित

हिंदू बहुल क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहे आतंकियों ने अपनी पहचान छिपाकर मकान किराए पर लिया। खुद को खाद्य फैक्ट्री में काम करना बताया। पूछताछ में पता चला है कि आतंकी रोज सुबह घर से निकलते थे, शाम को ही घर वापस आते थे। इधर पुलिस ने पांच किमी की सीमा वाले बिजनौर शहर में चप्पे-चप्पे पर बल तैनात कर 48 टीमें गठित की है। रविवार रात तक सर्चिंग की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। एटीएस, आईबी, एसटीएफ भी आतंकियों को बिजनौर सहित आसपास के शहरों में तलाश रही है।

नाम बदलकर रह रहे थे

आतंकियों के कमरे से बरामद हुई आईडी में महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के परिवहन विभाग द्वारा जारी वाहन लाइसेंस अरविंद संतोष माने पिता एकनाथ माने के नाम से है। उस पर फोटो भी लगी है। इसके अलावा अरविंद संतोष माने के नाम का निर्वाचन परिचय पत्र भी मिला। सलीम पिता हकीम खंडवा के नाम से निर्वाचन पत्र मिला जो कि सलीक का है। इसके अलावा उज्जैन के मोहम्मद युनुस पिता अब्दुल गनी का आधार कार्ड बरामद हुआ।

2011 से लापता है सलीक

सलीम पिता हकीम उर्फ सलीम निवासी स