तीन लाख की जलकर वसूली
तीन लाख की जलकर वसूली
उज्जैन. नगरपालिक निगम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से अब तक करीब 3 लाख की जलकर राशि वसूली गई। सोमवार को वार्ड 46 के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में लगाए शिविर में 88 हजार 774 रुपए जलकर के रूप में वसूली हुई। 15 अवैध मिले नल कनेक्शनों को वैध किया गया। इसी प्रकार वार्ड 47 के सुभाषनगर में शिविर के माध्यम से 2 लाख 2 हजार 387 रुपए का जलकर वसूला गया। यहां 90 में से 19 को वैध करने की कार्रवाई की। मंगलवार को भी यहां शिविर लगाया जाएगा।