सहकारिता सेवा का माध्यम
सहकारिता सेवा का माध्यम
उज्जैन. सहकारितासेवा का माध्यम है। इसके माध्यम से समाज के जरुरतमंदों की आवश्यकता की पूर्ति होती है। यह बात उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक की 76वीं साधारण सभा में स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने कही। सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने भी संबोधित किया। मुख्य महाप्रबंधक एसएन सोमानी ने बजट अनुमोदन के लिए रखा। कार्यक्रम में बांसुरीवादन, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। डॉ. सीएम पुराणिक, एसएन शर्मा, गीता रामी, निशा त्रिपाठी, नरेंद्रसिंह तोमर, दिनेशप्रताप सिंह बैस, संजय बाली, बाबूलाल लश्करी आदि मौजूद थे। संचालन हरदयालसिंह ठाकुर ने किया।