महादेवी शर्मा का निधन
भासं. उज्जैन. ऋषिनगरस्थित शीतलामाता मंदिर की व्यवस्थापिका श्रीमती महादेवी शर्मा का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। रविवार दोपहर निकली उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर मुखाग्नि उनके पुत्र रमाकांत ने दी। क्षेत्रीय रहवासी भूपेंद्र पोरवाल ने बताया श्रीमती शर्मा वर्ष 1985 से मंदिर की व्यवस्था संभाल रही थीं। धार्मिक मिलनसार होने के कारण क्षेत्र में हर वर्ग उनका सम्मान करता था।