पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समग्र पोर्टल बंद, आईडी के काम रुके

समग्र पोर्टल बंद, आईडी के काम रुके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूत्रोंकी मानें तो राज्य सरकार जो आईडी बन चुकी हैं, उनकी जांच पड़ताल भी की जा रही है। सरकार ऐसा साफ्टवेयर लागू करने जा रही है जिससे पात्र लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। पोर्टल कब चालू होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। अधिकारियों का हना है कि नागरिक आईडी का पोर्टल चालू होने की सूचना मिलने के बाद ही इस संबंध में संपर्क करें।

भास्कर संवाददाता। उज्जैन

समग्रसामाजिक सुरक्षा पोर्टल बंद हो गया है। सोमवार से इस पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया, इससे ट्रिपल एसएम आईडी के सारे काम रुक गए हैं। इस संबंध में आगामी आदेश के बाद ही काम काज शुरू होगा।

सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं के लिए ट्रिपल एसएम आईडी जरूरी कर दिया है। राशन, पेंशन, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सुविधा और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए ट्रिपल एसएम आईडी जरूरी है। समग्र पोर्टल पर नई आईडी बनाने, वेरिफिकेशन, राशन पर्ची जारी करने, छात्रवृत्ति पेंशन जारी करने जैसे सभी काम होते हैं। नगर निगम में इन कामों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं।

गड़बडिय़ोंमें उलझी सुविधा

आईडीबनाने में हुई गड़बडिय़ों के कारण कई सारी शिकायतें रही हैं। जिनकी आईडी बन चुकी है उनकी आईडी नहीं खुलती, कई लोगों के नाम की आईडी बंद हो गई, आईडी बन जाने के बाद भी राशन पात्रता पर्ची नहीं बन रही, पेंशन नहीं मिल रही, ऐसी शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर पार्षदों के पास जाते हैं। पार्षदों द्वारा अधिकारियों को शिकायत की जाती है। आईडी को लेकर शिकायतों का सिलसिला थम नहीं पा रहा। जानकारों का कहना है कि आईडी बनाने में निजी ऑपरेटरों की मदद लेने कंट्रोल दुकानदारों से बनवाने के कारण लाखों आईडी गलत बन गई है। इस मामले में ऑपरेटरों, कंट्रोल दुकानदारों अधिकारियों की मिली भगत से भारी भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इधर सोमवार को पार्षद जगदीश पांचाल, सत्यनारायण चौहान आदि ने निगमायुक्त को ट्रिपल एसएम आईडी को लेकर शिकायतें की।

^समग्रपोर्टल बंद हो गया है। यह कब चालू होगा इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है। पोर्टल बंद होने से आईडी से संबंधित सभी काम बंद हो गए हैं। पोर्टल चालू होने पर ही आईडी का काम शुरू होगा। आरपीश्रीवास्तव, उपायुक्त,नगर निगम