- Hindi News
- जैन समाज की नवरात्रि, तपोभूमि में अनुष्ठान
जैन समाज की नवरात्रि, तपोभूमि में अनुष्ठान
भासं. उज्जैन. दिगंबरजैन समाज भी नवरात्रि पूजा में जुटा हुआ है। इंदौररोड फोरलेन स्थित श्री महावीर तपोभूमि में मुनि प्रज्ञा सागर महाराज के सान्निध्य में समाजजनों की विशेष मंत्र साधना एवं पूजा चल रही है। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया प्रतिदिन यहां सुबह 7से 10 तक मंत्रजाप, आरती, भक्ति अग्नि कुंड में मंत्रों के साथ 108 आहुति दी जा रही है।