पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोग्रॉफी सेंटर को जारी होंगे नोटिस

सोनोग्रॉफी सेंटर को जारी होंगे नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. पुष्पामिशन अस्पताल तराना में संचालित होने वाले सोनोग्रॉफी सेंटर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किए जाएंगे। यह निर्णय सोमवार दोपहर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट समिति की जिला स्तरीय बैठक में लिए गए। कोठी स्थित अपर कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी पवन जैन ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे सोनोग्रॉफी सेंटर जहां पर अभी परीक्षण नहीं हो रहा है। उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाएंगे। अपर कलेक्टर जैन ने एेसे सेंटर को तीन दिन में नोटिस जारी तामील किए जाने के निर्देश दिए। पीसी एंड पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. शशि गुप्ता ने एक्ट के संबंध में जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी सोनोग्रॉफी सेंटर की एक बैठक 15 अक्टूबर के पहले आयोजित की जाए।